गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक मिनी ट्रक चालक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। छात्रा की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक चालक की तलाश कर रही है। वैशाली सेक्टर तीन में रहने वाली छात्रा के अनुसार वह 26 फरवरी की शाम वसुंधरा सेक्टर 15 में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इस दौरान वसुंधरा सेक्टर 16 ए के पास मिनी ट्रक चालक ने उन्हें अकेला देखकर ट्रक रोक लिया और नीचे उतरकर उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचाया, जिसके बाद वह भाग गया। छात्रा ने डायल 112 पर फोन किया और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद एक मार्च को छात्रा ने परिजनों के साथ कौशांबी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। एसीपी इंदिरापुरम अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.