ट्रक चालक ने खनन अधिकारी के वाहन में मारी टक्कर
गाजीपुर, जून 18 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के खनन विभाग एवं परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से बुधवार रात को ओवरलोड वाहनों की जांच की जा रही थी। चौबेपुर (वाराणसी) के कैथी से ओवरलोड ट्रक का पीछा करते हुए अफसर गाजीपुर के सीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान ट्रक ने खनन अधिकारी के वाहन में टक्कर मार दी। चालक और कर्मचारी बाल बाल बच गए। वाराणसी के खनन अधिकारी प्रशांत शर्मा ने खानपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को वाराणसी के परिवहन और खनन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। कैथी के पास बिहार नंबर की गिट्टी लदी एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि उसके आगे चल रही एक अन्य गाड़ी ने अचानक पीछे आकर विभागीय टीम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.