ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, सौ मीटर तक घसीटा
मेरठ, जून 18 -- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित 60 फुटा रोड पर मंगलवार रात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। कार सवार युवक ने परतापुर थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित रोज गार्डन सिटी निवासी अपूर्वा गौतम पत्नी आकाश गुप्ता मंगलवार को किसी कार्य से मेरठ आई थीं। देर रात काम समाप्त होने के बाद वह कार से घर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार ने छह लोगों को मारी ठोकर, चालक फरार आरोप है कि जैसे ही वह इंद्रापुरम कॉलोनी के सामने 60 फुटा रोड पर पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.