ट्रक चालक को हथियार के बल पर रोक रंगदारी मांगी
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- पलवल, अजित कुमार। होडल थाना अंतर्गत ट्रक चालक को रोककर हथियारों के बल पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात 7-8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलवल के हुडा सेक्टर-दो निवासी और अमन रोड़ लाइंस के संचालक अमन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का ट्रक 10 जुलाई की सुबह माल भरने के लिए पलवल से होडल जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे बाबरी मोड़ के पास वैगनआर और स्विफ्ट कार में सवार 7-8 युवकों ने ट्रक रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चालक नैमसिंह को बन्दूक , लाठी, डंडे और रॉड दिखाकर गाली-गलौज व हाथापाई की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि इस मार्ग पर ट्रक चलाना है तो 20 हजार रुपये प्रति चक्कर की पर्ची कटवानी होगी, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.