भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने के कारण एक व्यक्ति की मौत के मामले में कोर्ट ने जेल में बितायी गयी अवधि तथा एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि ताज मोहम्मद निवासी बाबूसराय थाना औराई ने थाने में सूचना दिया था। कहा था कि 26 दिसंबर 2004 को एक परिचित को एक ट्रक चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुए बाबूसराय जीटी रोड पर धक्का मार दिया गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया था। मामले की जांच करके साक्ष्यों को कोर्ट में पेश करने का काम किया गया। उसके बाद से लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.