ट्रक चालक को पीटा, पत्नी से भी मारपीट का आरोप
इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के नौवरी गांव निवासी रीनी देवी ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप हैं। महिला ने बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब नौ बजे उनके पति संजीव, जो पेशे से ट्रक चालक है, उसको पड़ोसियों ने बीना बाजार में फोन कर बुलाया। वहां जबरन शराब पिलाई गई और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया गया, जिससे वह मरणासन्न हो गए। 18 अप्रैल को जब वह खेत पर गई तो पति की हालत देख पड़ोसियों से पूछताछ की, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि मंगलसूत्र भी छीन लिया। रीनी देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.