ट्रक चालक के साथ फरार हुई किशोरी
बांदा, जून 21 -- बांदा। कालिंजर थाने के एक गांव निवासी पिता ने 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात आठ बजे बेटी किराना का सामान लेने दुकान गई थी। बस स्टैंड के पास से गांव के अजय पुत्र छोटे कुशवाहा उसे बहलाकर साथ ले गया। अजय ट्रक चालक है। उसे पता चला तो बाइक से पीछा किया। सिंहपुर में बेटी के साथ उसे पकड़ा। धमकाते हुए दोनों भाग गए। बेटी को भगाने में जीजा नारायणदास उर्फ नोनेलाल निवासी जनकपुर (मध्य प्रदेश) का भी हाथ है। पुलिस ने कटरा कालिंजर निवासी अजय व उसके जीजा नारायणदास के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पीछा करने पर तमंचा दिखाकर दी धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.