ट्रक चालक की हत्या कर शव बाग में फेंका, पिता-पुत्र समेत चार हिरासत में
अंबेडकर नगर, मई 2 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव के मजरे जहानियांपुर निवासी ट्रक चालक युवक की निर्मम हत्या कर शव बगल के गांव में आम के बाग में फेंक दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। जहानियांपुर निवासी सूरज उपाध्याय (24) पुत्र दिलीप कुमार उपाध्याय पेशे से ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को घर आया था। देर रात गांव के ही बृजेश मौर्य और संजय मौर्य ने फोन कर उसे अपनी ट्यूब्वेल पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात भर परिजन फोन करते रहे, मगर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शनिवार सुबह सम्मनपुर के मरी माता स्थान के पास स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.