सोनभद्र, अप्रैल 18 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित प्रीतनगर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक ने तेजी से वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं ब्रेक लगाने से ट्रक पर लदा लोहे का एंगल संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर बिखर गया। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने सड़क पर गिरे लोहे के एंगल को हटवाने का काम कराया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। ट्रक चालक शाहबाज खान ने बताया कि कार चालक ने कुत्ते को बचाने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.