प्रयागराज, मई 2 -- टीपी नगर स्थित संगम ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालक 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके साथी चालक, ट्रांसपोर्ट संचालक और गाड़ी मालिक ने परिजनों व पुलिस को खांसी और सीने में दर्द से मौत होने की बात बताई थी। हालांकि उनकी बात सही साबित नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चालक की मौत जहरीले पदार्थ से होने की आशंका जताई गई है। वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण अग्रिम जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। कानपुर नगर में बारामऊ बिल्हौर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र प्रभु दयाल के परिजनों के मुताबिक, उन्हें साथ में मौजूद दूसरे चालक कवि, गाड़ी मालिक प्रशांत तिवारी और ट्रांसपोर्ट संचालक आशीष जायसवाल ने बताया कि नरेंद्र को अचानक खांसी आई और सीने में दर्द हुआ, जिससे वह जमीन पर गिर पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.