उन्नाव, मई 2 -- चकलवंशी, संवाददाता। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गड्ढे से बचने की कोशिश में ट्रक चालक की अचानक मोड़ काटने की लापरवाही ने ई-रिक्शा को पलट दिया, जिसकी चपेट में आकर दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहांगीर नगर गांव निवासी भारत मौर्य अपने खाली ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मियागंज कस्बे के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए अचानक दाहिनी ओर कट मार दिया। इससे ई-रिक्शा चालक घबरा गया और वाहन से कूदकर खुद को बचाने की कोशिश की। चालक तो सुरक्षित बच गया, लेकिन अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। उसी दौरान वहां से गुजरे दो किशोर 13 वर्षीय गुलफाम और इसरार उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को मियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.