अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हाथरस में हाइवा चला रहे चालक की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला गाजीपुर के दोधा निवासी रामनिवास (45) पुत्र पूरन चालक था। वह हाथरस की एक कंपनी हाइवा चलाता था। रोजाना की तरह रविवार को वह हाइवा चला रहा था। इसी बीच अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में साथी कर्मचारी बागला हॉस्पीटल लेकर पहंुचे,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान रामनिवास की मौत हो गई। शाम को परिजन शव को लेकर गाजिपुर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...