दरभंगा, जुलाई 21 -- दरभंगा। शहर के रहमगंज में रहने वाले ट्रक चालक इम्तियाज अहमद खान की पुत्री कायनात खानम को नीट यूजी में शानदार सफलता मिली है। उसकी सफलता से उसकी गृहिणी मां मुस्तरी खानम काफी खुश हैं। रहमगंज सहित उसके पैतृक गांव बिरौल के मोड़वाड़ा गांव में भी खुशी का माहौल है। कायनात को जनरल ईडब्ल्यूएस में 1407वां रैंक मिला है। परीक्षा परिणाम में उसका परसेंटाइल 99.36 है। कायनात ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अनवरत सहयोग व हौसला-अफजाई के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...