ट्रक चालक की पिटाई के मामले में दोनों पक्षों से सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
देवरिया, मई 27 -- मेहरौनाघाट, हिंदुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैड्रिल तिराहे के समीप बीते 21 मई की देर रात एक ट्रक चालक और स्थानीय युवकों के बीच हुए हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस तरह इस मामले में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- उस्मानपुर में भाजपा नेता समेत तीन पर जानलेवा हमले में 20 पर रिपोर्टघटना का विवरण 21 मई को रात को पिपरा चौराहे के पास ट्रक चालक का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। ट्रक चालक का आरोप था कि रास्ते में साइड नहीं देने की बात को लेकर कुछ स्थानीय युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। युवकों ने केबिन से खींचकर बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित ट्रक चालक की तहरीर पर हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह उर्फ गुड्डू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.