ट्रक चालक की पत्नी ने लगाया हमले का आरोप
बांदा, अगस्त 11 -- पुनाहुर। थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम निलाथू निवासी रेखा ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर पति पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। रेखा का कहना है कि उसका पति ट्रक चालक है और अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि वह शराब का आदी है और घर आने पर पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। 10 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह शराब पीकर बच्चों को गाली देने लगा। पत्नी द्वारा बच्चों को स्कूल जाने की बात कहकर रोकने पर कथित रूप से वह नाराज हो गया और पास में पड़ी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। उसके पैर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उसके शोर मचाने पर बच्चे और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से रुक गया। पीड़िता ने पति से जान का खतरा बताते हुए थाना बिसंडा में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.