आजमगढ़, मार्च 28 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। बांदा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत ट्रक चालक का शव शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पक्खनपुर गांव स्थित तमसा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी 50 वर्षीय साधु उर्फ सूर्यभान पुत्र हरिवंश ट्रक चलाते थे। परिजनों का कहना है कि वे तीन दिन पूर्व घर से ट्रक लेकर निकले थे। गुरुवार को ट्रक पर गिट्टी लोडकर झांसी से पेंडरी जा रहे थे। बांदा से 15 किमी दूर सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक और ट्रेलर में आग लग गई। दोनों वाहनों के चालक के साथ ही ट्रक के खलासी की मौत हो गई। जबकि ट्रेलर के खलासी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। बांदा पुलिस ने ट्रक चालक साधु उफ सूर्यभान की मौत की सूचना परिजनों को दी। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.