आजमगढ़, मार्च 27 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद बांदा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत ट्रक चालक का शव गुरुवार की रात को घर पर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मृत ट्रक चालक 50 वर्षीय साधु उर्फ सूर्यभान पुत्र हरिवंश अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव के निवासी थे। वे ट्रक चलाकर परिवार को भरण पोषण करते थे। गुरुवार को अपने ट्रक पर गिट्टी लोड कर झांसी से पेंडरी जा रहे थे। बांदा से 15 किमी दूर पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक और ट्रेलर में आ लग गई। जिससे दोनों वाहनों के चालक के साथ ही ट्रक के खलासी की मौत हो गई थी। बांदा पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग खबर मिलते ही बांदा पहुंच गए थे। गुरुवार की रात को बांदा से ट्रक चालक ...