ट्रक चालक और परिचालक के साथ मारपीट
नोएडा, जुलाई 18 -- दादरी,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कार सवार दो युवकों पर एक ट्रक के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले ट्रक चालक तालीम की शिकायत पर अज्ञात कार सवार दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तालीम ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचालक असद के साथ बेंगलुरु से ट्रक में सामान लेकर गाजियाबाद आ रहे थे। शुक्रवार की रात जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दादरी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो कार सवार दो युवकों ने डंडे से उनपर हमला किया। मारपीट में दोनों के सिर में चोट आई है। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.