आरा, मई 22 -- -सहार के बालू घाट नंबर 34 सी पर बालू घाट संचालकों ने पीटा सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के धौरी स्थित बालू घाट संख्या 34 सी पर शुक्रवार की सुबह ट्रक चालक और सह चालक के साथ घाट संचालकों की ओर से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन चालक और सह चालक सहित घायल हो गये। सूचना मिलने पर थाना की डायल 112 टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया, जहां से एक सहायक चालक को गंभीर स्थिति में आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण सूत्रों के अनुसार, नालंदा जिले के चंडी गांव निवासी सुबोध प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार, स्वर्गीय बैकुंठ प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र कुमार और स्वर्गीय शशि प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार अपने-अपने ट्रक लेकर शुक्रवार सुबह धौरी बालू घाट संख्या 34 सी पर बालू लोड करने पहुं...