चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना पुलिस ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे लुटेरे साहिल निवासी कोट थाना खखरेऊ जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह ने बताया कि बीते 13 फरवरी को सतीष यादव निवासी झलवा थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज ने तहरीर देकर सूचना दी थी। तहरीर के मुताबिक रात में डंपर चालक दीपक गुप्ता निवासी झलवा व श्यामलाल निवासी नवाबगंज फुलवा झलवा थाना एयरपोर्ट बालू लेने वीरधुमाई गंगू खदान जा रहे थे। तभी कुछ हमलावरों ने दोनो चालकों पर जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, लोहे के रॉड व बंदूक की बट से मारपीट की। इसके बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद एक हमलावर को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.