प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- कुंडा, संवाददाता। बालू लदे ट्रक को टोचन करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी सड़क घटनाओं में छह लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को इलाज को सीएचसी भेजा गया है। कौशाम्बी के शहजादपुर गांव की ओर से बुधवार सुबह एक ट्रक मोरंग लादकर गंगा पुल से कुंडा की ओर जा रहा था। लोड अधिक होने के कारण ट्रक पुल पर चढ़ नहीं पा रहा था। ट्रक को टोचन करने के लिए मानिकपुर थाना क्षेत्र के ताजुउददीनपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार पटेल को बुलाया गया। विनोद ट्रक को रस्सी में बांधकर ट्रैक्टर से खींच रहा था तभी रस्सी टूटने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इसमें चालक गंभीर घायल हो गया। अन्य हादसों में शामली के कंदला गांव निवासी 40 वर्षीय मुर्सलीन, पकड़ीहार मनगढ़ गांव 17 वर्षीय अंकित पटेल, नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.