ट्रक खरीदने को बहन से लिए 22 लाख, हड़पे
भदोही, जून 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रक खरीदने के लिए बहन से 22 लाख रुपये लेकर भाई ने उसे वापस नहीं किया। इतना ही नहीं, उसके बाद मारपीट भी किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने सगे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। सुरियावां थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर निवासी प्रमिला देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके भाई विक्की पाण्डेय ने ट्रक खरीदने के नाम पर वर्ष 2021 में उनसे करीब 22 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर 24 मई 2026 को गोपीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में बुलाकर विक्की पाण्डेय, उसकी पत्नी रानी पाण्डेय तथा रामकृष्ण पाण्डेय ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के साथ अभद्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.