मिर्जापुर, मार्च 28 -- लालगंज। कस्बे के दुबार तिराहे पर शुक्रवार को सड़क के बीचोबीच एक ट्रक के खराब हो जाने से पूरे दिन यातायात बाधित रहा। रामनवमी के चलते बाजार में भीड़ होने से जाम की स्थिति गंभीर हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ट्रक में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर ही कारीगर बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया जो दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान ट्रक सड़क पर खड़ा रहने से आवागमन बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। रामनवमी के कारण बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी करने के लिए आने-जाने वालों को दिक्कत हुई। संकरी सड़क पर जाम लगने से दोपहिया वाहन किसी तरह निकलते रहे, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालकों को वैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.