बुलंदशहर, मई 9 -- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे -34 पर गुर्जर चौक के निकट शनिवार की तड़के ट्रक को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर गई। जिसमें यात्री और चालक समेत दस लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खुर्जा डिपो की बस कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। जब बस सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुर्जर चौक के पास शनिवार सुबह करीब 4बजे पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जिसे बचाने के चक्कर में और रोडवेज अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई । जिसमें चालक चंद्रपाल, यात्री सोनू, करण, रामसागर ,सुधीर ,रामपूत, इंद्रपाल, सोनिया, मंजू ,शिवचरण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों...