हाथरस, अप्रैल 13 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर टिपरस के निकट ट्रक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हर्ष, आयूष व राहुल निवासीगण नौरंगाबाद जिला अलीगढ़ बाइक गढ़ी जैनी में भागवत कथा में शमिल होने आए थे। वहां से कार से लौटकर अलीगढ़ जा रहे थे। सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने की में चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों ...