गिरडीह, मार्च 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बार फिर मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। घटना में जान-माल का तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, मगर ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। घटना घंघरी के निकट की है। बताया जाता है कि रफ्तार पिकअप वैन ने ओवरटेक करने के दौरान आगे जा रही ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी। इससे वैन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि वैन में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। सभी को मामूली चोट लगी है। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि वैन में सवार तीनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और एमपी से मजदूरी कर तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।चलती बाइक में लगी आग : दूसरी ओर सोमवा...