जौनपुर, जुलाई 6 -- जौनपुर, संवाददाता। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार में रविवार की दोपहर लगभग दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक के स्टेयरिंग पर चालक औंधे मुंह पड़ा दिखा। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से चालक को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृत ट्रक चालक की पहचान हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद निवासी 50 वर्षीय सरदार इकबाल सिंह के रूप में हुई। घटना जानकारी में आने पर थाना लाइन बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत चालक के स्वजन को सूचना देकर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को मृत चालक के पास से न तो मोबाइल फोन मिला और न ही कुछ नकदी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हरियाणा से ट्रक लेकर इतनी लंबी यात्रा पर चालक बिना नकदी या मोबाइल फोन ...