फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार 50 वर्षीय युवक को रौंद दिया। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाना मक्खनपुर के अंतर्गत नए बाईपास स्थित गांव इंदरई के समीप का है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयासों के बाद भी मृतक साइकिल सवार की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। साइकिल सवार आगरा की ओर से शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। गांव इंदरई के निकट साइकिल सवार में डिवाइडर से निकलकर सड़क को पार करने का जैसे ही प्रयास किया वैसे ही एक ट्रक ने उसे बुरी तरह रौंद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...