फिरोजाबाद, मार्च 28 -- फिरोजाबाद, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आलू की बिनाई कर घर वापस जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे कानपुर के मजदूर की ट्रक के रौंदने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव जटपुरा निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामप्रकाश 26 फरवरी को अपनी पत्नी बबली, बड़े भाई पिंटू एवं रामू सहित 20 लोगों के साथ शिकोहाबाद के गांव फतेहपुर में आलू बिनाई करने के लिए आया था। शुक्रवार को आलू बिनाई समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने घर वापस लौटने के लिए मैनपुरी चौराहा पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान फिरोजाबाद की तरफ से आते एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े प्रदीप को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही लोगों क...