प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 5 -- गिट्टी, बालू और मौरंग लदे ट्रकों को फर्जी नंबर से टोल प्लाजा पार कराने के लिए सक्रिय गिरोह ने टोल प्लाजा कर्मियों की मिलीभगत से दो महीने में आठ करोड़ रुपये से भी अधिक के राजस्व की चपत लगा दी। फर्जी नंबर पर टोल पास करने में ओवरलोड ट्रक 500 से 700 रुपये की रसीद कटा कर निकल जाते हैं। ऐसे ओवरलोड ट्रकों की सूची टोल प्लाजा की तरफ से जब परिवहन विभाग को दी जाती है तब नंबर ट्रेस नहीं हो पाते, जिससे उनका चालान नहीं हो पाता। यदि नंबर सही होते तो ओवरलोडिंग में प्रति ट्रक एक से सवा लाख रुपये का चालान किया जाता है। नवाबगंज और इटौंजा टोल प्लाजा पर चल रहे इस खेल का खुलासा शुक्रवार की तड़के एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव की जांच में तब सामने आया जब उन्होंने नवाबगंज टोल से पार ट्रक नंबर यूपी-32-जेडएन-8925 को पकड़ा। इसके बाद इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.