संभल, अगस्त 2 -- कोतवाली क्षेत्र के संभल-चन्दौसी मार्ग पर शनिवार दोपहर मोहम्मदपुर टांडा के पास हुआ सड़क हादसा ऐसा मंजर छोड़ गया। जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई। क्षतिग्रस्त टेंपो, सड़क पर बिखरा सामान और बेसुध पड़े शव देखकर घटनास्थल कुछ देर के लिए मातम में बदल गया। शनिवार साढ़े तीन बजे हुए हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कई लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि चार यात्रियों की सांसें वहीं थम चुकी थीं। लोगों ने बताया कि ट्रक के पहियों के नीचे दबे शवों का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। हर किसी की जुबान पर...