गया, मई 8 -- आमस थाना क्षेत्र के सांव टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर शुक्रवार को ट्रक के धक्के से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आमस सीएचसी में भर्ती कराया। यहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते हो मृत घोषित कर दिया। दशरथ मांझी (75) बड़की सांव गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि टोल का पास जीटी रोड पार करने के दौरान बेकाबू ट्रक ने उन्हें राउंद दिया। मालवाहक ट्रक के पहिया चढ़ने से उनका दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुखिया चम्पा देवी, रोबिन सिंह, उदय यादव, उपेंद्र यादव, प्रकाश मांझी, सीताराम दास आदि ने आश्रितों को मुआवजा देने की मांग सरकार से किया है। बताया जाता है कि दशरथ के घर ...