जहानाबाद, मार्च 12 -- आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को किया जाम जाम रहने से औरंगाबाद और पटना की ओर जाने वाले लोगों को हुई परेशानी अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के वासिलपुर के समीप एनएच पर वाहन के धक्के से चाय बिक्रेता 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक दिनेश राम वासिलपुर गांव के रहने वाले थे। वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने वासिलपुर के समीप एनएच 139 पर शव रखकर विरोध जताया एवं सड़क जाम कर दिया। जिससे औरंगाबाद और पटना की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के साथ पुलिस पदाधिकारी अपने टीम के साथ पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाया उसके बाद शव को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक एनएच जाम रहा। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया गया। घटना...