अररिया, मार्च 26 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-फारबिसगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हड़िया टोलप्लाज़ा के पास गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्के से साइकिल से फेरी लगाकर घरेलू उपयोग का सामान बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मृतक फेरी वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एजेनगर थाना क्षेत्र के मोरादिघी गांव के वार्ड संख्या 12 के रहनेवाले मो नोटाई का 45 वर्षीय पुत्र मो हचमत था। मिली जानकारी के अनुसार हचमत अररिया में रहकर साइकिल से गांव-गांव फेरी लगाकर घरेलू सामान की बिक्री कर परिवार का भरण-पोषण करता था। आम दिनों की तरह वह सामान बेचने हड़िया गांव की ओर जा रहा था। हड़िया टोलप्लाज़ा से आगे फारबिसगंज की तरफ से तेजगति आ रहा ट्रक धक्का मार दिया। इससे घटना स्थल पर ही हचमत की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.