ट्रक के धक्के से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना टली
साहिबगंज, अप्रैल 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के कासिम बाजार, तीनपहाड़ मोड़ के पास रविवार की देर शाम स्टोन चिप्स लदे एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में धक्का मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक तीनपहाड़ की ओर से आ रही थी । इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में मार दिया । इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया । लोगों ने तुरंत विद्युत बोर्ड के कार्यालय में फोन कर विद्युत लाइन को कटवाया। मौका देखकर ट्रक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.