मुंगेर, अप्रैल 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब सामान लदे ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना कजरा और उरेन स्टेशन के बीच फाटक संख्या 28/एटी के पास हुई, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4.35 बजे एनटीपीसी कजरा का सामान लेकर एक ट्रक चालक वाहन को लेकर फाटक पार कर रहा था, तभी उसका पिछला हिस्सा फाटक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाटक को नुकसान पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था बाधित हो गई। एहतियात के तौर पर इस रूट पर करीब घंटे भर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित हुई। सुबह 5.45 बजे मलवा हटाकर ट्रैक क्लिीयर किया गया। इस दौरान ट्रेन नंबर 13032 डाउन जयनगर- हावड़ा एक्सप्रेस घंटे भर रुकी रही। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल ...