ट्रक के धक्के से मां की मौत, पुत्र घायल
जौनपुर, जून 8 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव स्थित कलिंजरा-तेजीबाजार मार्ग पर रविवार को ट्रक के धक्के से मां की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सुल्तानपुर जनपद के करौदीकला थाना क्षेत्र के बहाऊद्दीनपुर गांव निवासी रविशंकर शर्मा अपनी 60 वर्षीया मां शकुंतला देवी को बाइक पर बैठाकर तेजीबाजार जा रहा था। मिरशादपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सहित गिरकर मां बेटे घायल हो गये। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां शकुंतला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रविशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, एक घायल थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.