भदोही, मार्च 16 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोठरा गांव जीटी रोड पर ट्रक चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार 65 वर्षीय तारा शंकर मिश्र घायल हो गए। इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वाराणसी जिले के कुंडी थाना बड़ागांव निवासी तारा शंकर सोमवार को बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उक्त स्थान पर पहुंचे थे कि तभी ट्रक चालक ने लापरवाही के साथ जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रामा सेंटर औराई में भर्ती कराया। जहां पर आराम ना मिलने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अजीत मिश्रा ने औराई थाने में ट्रक नंबर एवं चालक के नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भ...