देवघर, मार्च 26 -- देवघर,प्रतिनिधि देवीपुर थाना अंतर्गत पहाड़िया पुल के समीप ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक चालक व सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों की स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में घायल हाड़ोकुरा गांव निवासी दीनदयाल पुजहर ने बताया कि साथी बबलू पुजहर के साथ बाइक से देवीपुर से घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...