सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोखा गांव के पास बुधवार की दोपहर ट्रक के धक्के से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पति की हालत गंभीर बताई गई है। बाइक सवार दंपति दुद्धी बाजार से दुद्धी कोतवाली के पकेड़वा स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पकेड़वा गांव निवासी 51 वर्षीय अरविंद पटेल और उनकी पत्नी 45 वर्षीय जय कुमारी के साथ बाइक से दुद्धी बाजार की ओर से दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पकेड़वा गांव अपने घर की ओर जा रहा थे। खोखा गांव के समीप दोपहर लगभग डेढ़ बजे ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.