ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन घायल
सोनभद्र, मई 15 -- विण्ढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रीवा-रांची मार्ग पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल हरनाकछार गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि वे बाइक से अपने पुत्र 25 वर्षीय सूर्यकांत विश्वकर्मा तथा सहयोगी 20 वर्षीय पिंटू को लेकर पड़ोसी गांव सलैयाडीह जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने धक्का मार दिया। तीनों को विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.