सोनभद्र, अप्रैल 23 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में जमतिहवा नाला के पास बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर बुधवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार रेणुकूट से म्योरपुर अपने घर लौट रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 30 वर्षीय आनंद अग्रहरि उर्फ भोला पुत्र विजय अग्रहरि तथा 20 वर्षीय लालबाबू पुत्र भजन हलुवाई एक ही बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम को किसी कार्य से रेणुकूट गए थे। रात में लगभग 10 बजे दोनों बाइक से वापस रेणुकूट से म्योरपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में जमतिहवा नाला के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।...