ट्रक के धक्के से दिव्यांग की मौत
सोनभद्र, जून 21 -- विंढमगंज, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडिह गांव के अंबेडकर चौराहे के पास रीवा रांची राजमार्ग पर रविवार की सुबह ट्रक के धक्के से एक दिव्यांग की मौत हो गई। वह अपने घर से दुद्धी की ओर जा रहा था। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत निवासी 40 वर्षीय दशरथ राम रविवार की सुबह अपने घर से अपने तीन पहिया वाहन से दुद्धी की ओर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहुंचा था कि दुद्धी की ओर से आ रही कोयला लदे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक की दोनों आंख से दिव्यांग पत्नी अंशु देवी अपने दो लड़की 10 वर्षीय प्रियांशी कुमारी व 8 वर्षीय नंदनी कुमारी, अपनी सास व पड़ोस के लोगों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.