बिहारशरीफ, जून 14 -- ट्रक के धक्के से टेम्पो सवार 3 लोगों की मौत, सड़क जाम 7 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी, दो को किया गया रेफर छबिलापुर थाना क्षेत्र के साइडपर गाँव के पास हुआ हादसा ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक राजगीर-खुदागंज मार्ग को रखा जाम राजगीर से कुंड स्नान के बाद टेम्पो से घर लौट रहा था परिवार फोटो : छबिलापुर01-छबिलापुर थाना क्षेत्र के साइडपर गाँव के पास रविवार को सड़क जाम करते लोग। छबिलापुर02-छबिलापुर थाना क्षेत्र के साइडपर गाँव के पास रविवार को टूटे टेम्पो को देखते लोग। राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र के राजगीर-खुदागंज मार्ग पर साइडपर गाँव के पास रविवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से सीएनजी टेम्पो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि, सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफ...