मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। ट्रक के धक्के से जख्मी बाइक सवार युवक की वाराणसी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। चुनार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अमिताभ कुमार सिंह आठ अप्रैल को किसी निजी कार्य से बाइक लेकर अदलहाट बाजार आए थे। दोपहर वापस लौटते समय शर्मा मोड़ से शेरवां चकिया मार्ग पर पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नरायनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई अभिषेक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.