सीवान, मार्च 7 -- भगवानपुर हाट,एक संवाददाता। सीवान व सारण जिले की सीमा से कुछ दूरी पर सहाजिपुर थाना क्षेत्र के पिपरा में बन रहे टॉल गेट के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रक के धक्के से गंभीर रूप से घायल एक युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत युवक सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रमजान अंसारी बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एनएच 331 पर पिपरा गांव में टॉल गेट के पास अनियंत्रित ट्रक के ड्राइवर ने युवक को धक्का मारकर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। धक्का लगने से युवक का एक पैर का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे युवक का अंदरूनी भाग क्षतिग्रस्त कर गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.