अल्मोड़ा, मई 26 -- अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित एसएसजे कैंपस गेट के पास सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूटी आगे से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए में आ गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है, जिसे मेडिकल कॉलेज बेस के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात एक ट्रक बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। वहीं, स्कूटी में सवार दो युवक खोल्टा की ओर जा रहे थे। लोअर माल रोड के एसएसजे कैंपस गेट के पास स्कूटी सामने से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार 22 साल का संदीप आर्या पुत्र पूरन राम और 19 साल का विजय आर्या पुत्र मनोज कुमार निवासी बख अल्मोड़ा घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज स्थित बेस अस्पताल ले जाया गया। ...