गंगापार, अगस्त 26 -- करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत बरम की मोरी के पास बीती रात करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे चालक को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्र पुत्र रामायण प्रसाद के रूप में हुई। प्रमोद ट्रक में मीरजापुर से मक्का लादकर नैनी जा रहे थे। बरम की मोरी के पास ट्रक के टायर में गिट्टी फंस गई थी। वह रात में ट्रक रोककर टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे थे। इसी ...