अल्मोड़ा, मई 26 -- मुकेा सक्टा, अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित एसएसजे कैंपस गेट के पास सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूटी आगे से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए में आ गई। हादसे में घायल दो युवकों में से एक संदीप की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे का अल्मोड़ा बेस में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात एक ट्रक बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। वहीं, स्कूटी में सवार दो युवक खोल्टा की ओर जा रहे थे। लोअर माल रोड के एसएसजे कैंपस गेट के पास स्कूटी सामने से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार 22 साल का संदीप आर्या पुत्र पूरन राम और 19 साल का विजय आर्या पुत्र मनोज कुमार निवासी बख अल्मोड़ा घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज स्थित बेस अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया ...