ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो सवार युवक की मौत, पांच घायल
आजमगढ़, जून 29 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार के पवई मार्ग पर यूनियन बैंक के पास रविवार की सुबह ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो सवार युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनो नें शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवासी 20 वर्षीय वजमी, खुमैनी, महताब, हसन रजा, लकी और मो.अब्बास शनिवार की रात मोहर्रम की सब्बेदारी में शामिल होने के लिए पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव गए थे। यह भी पढ़ें- ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में छह घायल रविवार की सुबह सभी एक स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। माहुल बाजार के पवई रोड पर यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे। बाजार वासियों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.